कथा तारीख की घोषणा
स्नेही स्वजन ,
विकास खंड मसौधा के विनायकपुर ग्राम में काली माँ के मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । अब समय आ गया है , उन स्वर्णिम एवम गौरवशाली पलों की यादों को पुनः ताजा करके आनंदित होने का जब श्रीमद्भगवद्गीता विनायकपुर समिति के द्वारा हर फागुन मास में हर साल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम अपने वार्षिक दिवस समारोह को भरपूर प्रसन्नता एवम उल्लास के साथ मनाने जा रहे हैं । अबकी बार व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सदस्यों के उत्साह जनक एवम रचनात्मक सहभागिता से समारोह की भव्यता में चार चाँद लगने वाले हैं ऐसी पूरी पूरी उम्मीद है ।
समारोह की भव्यता एवम पूर्णता आपकी गरिमामयी उपस्थिती के बिना फीकी रहेगी अतः पूरे परिवार के साथ आप सबकी उपस्थिती निवेदित है। अपेक्षित है ।..... धन्यवाद ।
श्रीमद्भगवद्गीता विनायकपुर समिति।
तिथि - 20/02/2023 दिन सोमवार से 26/02/2023 दिन रविवार तक ।
समय - सायंकाल 6 बजे प्रतिदिन ।
स्थल - विनायकपुर, कैल ,भरतकुंड ।
आयोजक : श्री जयकरन सिंह
फोन नंबर : 9792670658
सहयोगी : अमन ( राज ) सिंह एवं समस्त ग्रामवासी ।
फोन नंबर : 8808109494


Right 👍
ReplyDelete